आत्मरक्षा के गुर सीखकर बच्चे न सिर्फ अपनी सुरक्षा कर सकते हैं, बल्कि आत्मविश्वास भी बढ़ा सकते हैं। इसी उद्देश्य को लेकर अमर उजाला फाउंडेशन और नोएडा स्टेडियम की ट्रेडिशनल शितोरियू कराटे एसोसिएशन इंडिया (टीएसकेए) के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को अपराजिता कार्यक्रम के तहत आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षक बाल बी थापा और सत्यम चौहान ने बच्चों को आत्मरक्षा के टिप्स दिए और उन्हें मुश्किल समय में मानसिक रूप से कमजोर न पड़ने की सलाह दी।