फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा में रामलीला की तैयारियों का भूमि पूजन संपन्न, 22 सितंबर से 02 अक्तूबर तक होगा रामलीला

ग्रेटर नोएडा में रामलीला मंचन की तैयारियों का शुभारंभ हो गया है। श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की ओर से रविवार को ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित श्री रामलीला मैदान में भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह और भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने हवन में आहुतियां अर्पित की। मीडिया प्रभारी अतुल आनंद सिंह ने बताया कि इस वर्ष रामलीला का आयोजन 22 सितंबर से 02 अक्तूबर तक किया जाएगा। गोस्वामी सुशील महाराज के निर्देशन में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की लीलाओं का मंचन होगा। कमेटी अध्यक्ष आनंद भाटी के अनुसार, इस बार भी मंचन राजस्थान के बीकानेर और जोधपुर से आए कलाकारों द्वारा आधुनिक तकनीकों और एलईडी डिस्प्ले बैकग्राउंड के साथ किया जाएगा। दर्शकों के लिए मेले और मनोरंजन की विशेष व्यवस्था भी की जा रही है। भाजपा नेता तेजा गुर्जर, विजेंद्र भाटी, सतीश भाटी, केपी कसाना, समाज सेवी सविंद्र भाटी, पूर्व जिला अध्यक्ष विजय भाटी, महाप्रबंधक आरके भारती, वीरेंद्र डाढ़ा, राजे कसाना, दीपक नागर, देवेंद्र टाइगर आदि ने भूमि पूजन में भाग लिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें