ग्रेटर नोएडा सेक्टर पाई-2 स्थित कौशल्या वर्ल्ड स्कूल में संचालित ग्रेटर नोएडा क्रिकेट क्लब (जीएनसीसी) में शनिवार को वार्षिक अचीवमेंट अवार्ड का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एक वर्ष में विभिन्न प्रतियोगिताओं में उपलब्धियों हासिल करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अकादमी के 12 खिलाड़ियों ने विभिन्न राज्यों का प्रतिनिधित्व करते हुए जिले का नाम का रोशन किया है। हेड कोच तालिब अली ने बताया कि क्रिकेटर सचिन शर्मा ने रणजी में अरुणाचल प्रदेश टीम, कुश मिश्रा ने यूपी अंडर-14 टीम, प्रयान सोमल ने ओडिसा अंडर-19 टीम, पीयूष शर्मा ने उत्तराखंड टीम, करण शर्मा व अनिकेत नागर ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के नेट बॉलर, वेदांश चौधरी ने अंडर-14, पारुल कंबोज ने अंडर-19 जोनल खिलाड़ी, अभिषेक शर्मा ने बिहार जोनल, लक्ष्य नागर ने ग्रामीण टूर्नामेंट, प्रियांश राठी ने अंडर-19 कैंप उत्तर प्रदेश, गौरव राणा ने अंडर-19 कैंप असम में शामिल होकर अकादमी व जिले को गौरवान्वित किया है। वहीं, अन्य 12 खिलाड़ियों ने घरेलू स्तर के टूर्नामेंटों के समूह इवेंट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। मुख्य अतिथि बीसीसीआई पूर्व सदस्य, यूपीसीए अंपायरिंग समिति के अध्यक्ष मनोज पुंडीर, पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी, बीसीसीआई लेवल-2 कोच रोहित शर्मा, पूर्व रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी यूपी राहत इलाही, करप्शन फ्री इंडिया के संस्थापक परवीन भारतीय, कौशल्या वर्ल्ड स्कूल की अध्यक्ष कुशल सिंह, प्रधानाचार्य अंजलि मित्तल ने खिलाड़ियों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया।