नोएडा के सेक्टर 113 थानाक्षेत्र स्थित आम्रपाली सोसाइटी में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक कार में आग लग गई। आग लगने से मौके पर अफरातफरी मच गई। इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि कार से दो शवों को बाहर निकाला गया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुट गई है।