नोएडा में सेक्टर-94 स्थित चरखा गोलचक्कर के पास फुटपाथ पर बैठे श्रमिकों को तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का नजदीकी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर कार को कब्जे में ले लिया है। घायलों के परिजनों की तरफ से अभी तक सेक्टर-126 थाने में शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई करने की बात कह रही है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसपर लोग तरह-तरह की टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। लोग नोएडा पुलिस से अपील कर रहे हैं कि कार चालक के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।