नोएडा जिले में रविवार को संघ लोक सेवा आयोग की एनडीए और सीडीएस परीक्षा का आयोजन आठ केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से किया गया। कुल 32 प्रतिशत अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों से बाहर निकलते हुए कुछ अभ्यर्थियों ने बताया कि पेपर ठीक था।पंडित सालाग्राम इंटर कालेज हबीबपुर, गौतमबुद्ध बालक इंटर कॉलेज ग्रेटर नोएडा, भारतीय आर्दश इंटर कॉलेज तिलपता, कुमारी मायावती गवर्नमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज बादलपुर, गगन पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा, सेक्टर-12 इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, कुमारी मायावती गवर्नमेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में परीक्षा हुई। सबसे अधिक अभ्यर्थी का सेंटर पंडित सालाग्राम इंटर कॉलेज को बनाया गया। एनडीए की परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे दोपहर 12.30 और दोपहर 2 बजे से 4.30 के बीच परीक्षा हुई।जबकि सीडीएस की परीक्षा तीन पालियों में सुबह 9 बजे से 11 बजे, दोपहर 12 बजे से 2.30 बजे और तृतीय पाली शाम 4 बजे 6 बजे के बीच हुई। जिला विद्यालय निरीक्षण राजेश कुमार सिंह ने बताया कि कुल 3366 छात्र अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 2302 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे और 1064 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहें। शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा हुई।