फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: नए दाखिले वाले 16 हजार छात्रों को अब तक नहीं मिली यूनिफार्म की राशि

नोएडा के परिषदीय विद्यालयों में इस शैक्षणिक सत्र में नए दाखिले लेने वाले करीब 16 हजार छात्रों को अभी तक यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, स्कूल बैग, स्वेटर के लिए मिलने वाली राशि नहीं मिल सकी है। जिस कारण से छात्रों को स्कूल जाने में को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला शिक्षा विभाग का कहना है कि नए प्रवेशित छात्रों का डेटा पोर्टल पर अपडेट किया जा रहा है। बीएसए राहुल पंवार ने बताया कि नए प्रवेशित छात्रों का विवरण लगातार पोर्टल पर दर्ज किया जा रहा है। जिन छात्रों का डेटा अपडेट और सत्यापन पूरा हो जाएगा, उन्हें अब तक में डीबीटी के माध्यम से लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि पहले से पंजीकृत पात्र छात्रों को डीबीटी का भुगतान किया जा चुका है, जबकि नए प्रवेशित छात्रों की प्रक्रिया अभी जारी है। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले महीने तक छात्रों के खातों में राशि भेज दी जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें