उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम का लाभ जन जन तक पहुंचाने के लिए नोएडा में मुनादी करवाई जा रही है। मुनादी के जरिए राशन कार्ड धारकों को राशन लेने के लिए सूचित किया जा रहा है और साथ में ये भी बताया जा रहा है कि राशन लेते समय अपने परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड की फोटोकॉपी राशन डीलर के पास जमा करा दें, जिससे उनके परिवार के किसी भी सदस्य को मशीन द्वारा राशन लेने की सुविधा प्राप्त हो जाएगी।