गुरुग्राम जिले में 29 अक्तूबर की सुबह आठ बजे से 30 अक्तूबर की सुबह आठ बजे तक हुई बारिश की रिपोर्ट जारी की गई है। इस दौरान पटौदी में सर्वाधिक 80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। फरुखनगर में 51 मिलीमीटर और सोहना में 42 मिलीमीटर बारिश हुई। वजीराबाद में 39 मिलीमीटर और बादशाहपुर में 38 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। गुरुग्राम में 27 मिलीमीटर, कादीपुर में 26 मिलीमीटर और हरसरू में भी 26 मिलीमीटर बारिश हुई। मानेसर में सबसे कम 18 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।