गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण सुशांत लोक व्यापार केंद्र रोड और हैमिल्टन कोर्ट रोड का निर्माण कार्य दिपावली से पहले पूरा करने का लक्ष्य रखा है। इसके बाद दोनों सड़कों को टू-वे होने की उम्मीद है। सड़क के दोनों ओर साइकिल ट्रैक और फुटपाथ का निर्माण कराया गया है। जीएमडीए ने 27 दिसंबर 2023 को व्यापार केंद्र रोड और हैमिल्टन कोर्ट रोड निर्माण को मंजूरी दी थी। इसे पिछले साल बन जाना चाहिए था। दोनों सड़कों पुनर्विकास के तहत चार लेन की सड़क को छह लेन में तब्दील कर दिया गया है। योजना के अनुसार कार्य पूरा होने बाद ट्रैफिक को टू-वे किया जाएगा। सेक्टर 28/43 (व्यापार केंद्र रोड) और सेक्टर 27/28 गुरुग्राम (हैमिल्टन कोर्ट रोड) पर सड़क, फुटपाथ, साइकिल ट्रैक, ड्रेनेज समेत अन्य कार्य शामिल हैं।