फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में शहीद हुए पुलिसकर्मियों को दी श्रद्धांजलि, स्मृति परेड का किया गया आयोजन

विकास कुमार Updated Tue, 21 Oct 2025 08:45 PM IST

पुलिस स्मृति दिवस पर पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर शहीद पुलिस पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजली दी गई। पुलिस उपायुक्त विकास अरोड़ा ने पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर शहीद हुए पुलिसकर्मियों के स्मरण करते हुए पुष्प अर्पित किए । पुलिस गार्द द्वारा शहीदों को सलामी दी गई तथा दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। 66 वर्ष पहले 21 अक्तूबर 1959 को डीएसपी कर्म सिंह के नेतृत्व में भारतीय पुलिस के 20 सिपाहियों की एक छोटी सी टुकड़ी लद्दाख में मौजूद थे। उसी दौरान चीन की सेना ने टुकड़ी पर घात लगाकर आक्रमण कर दिया था। भारतीय पुलिस की इस छोटी सी टुकड़ी के जवानों ने भारी संख्या में आए चीनी सेना के हमले का डटकर मुकाबला किया और मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें