फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेसवे टोल वसूली शुरू, 29 किलोमीटर सफर के 220 रुपये

द्वारका एक्सप्रेसवे के बिजवासन टोल प्लाजा पर रविवार दोपहर 12 बजे से टोल वसूली शुरू हो गई। लगभग 29 किलोमीटर की दूरी तय करने पर वाहन चालकों को 220 रुपये चुकाने होंगे। 24 घंटे के भीतर आने-जाने पर कुल 330 रुपये खर्च होंगे। टोल प्लाजा से 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले लोगों के लिए मासिक पास की सुविधा दी गई है। खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास से लेकर महिपालपुर स्थित शिवमूर्ति तक लगभग 29 किलोमीटर लंबा द्वारका एक्सप्रेसवे दो हिस्सों में बनाया गया है। इसका गुरुग्राम हिस्सा एक साल पहले और दिल्ली हिस्सा दो महीने पहले चालू हुआ था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें