फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: डीटीपी एन्फोर्समेंट टीम ने शुरू की डीएलएफ के ब्लॉक-टी में तोड़फोड़ व सीलिंग की कार्रवाई

Rahul Kumar Tiwari Updated Fri, 17 Jul 2026 09:27 PM IST

गुरुग्राम। डीएलएफ क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पीजी, गेस्ट हाउस व अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर शुक्रवार को फिर से सीलिंग व तोड़फोड़ की कार्रवाई शुरू की गई। डीटीपी एन्फोर्समेंट टीम ने डीएलएफ के ब्लॉक-टी में तोड़फोड़ व सीलिंग की कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माणों को हटाया। डीटीपी एन्फोर्समेंट टीम ने शुक्रवार को करीब 4.5 किलोमीटर रोड राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) से अतिक्रमण हटाकर रास्ता भी खाली कराया। डीटीपी एन्फोर्समेंट ने स्टिल्ट क्षेत्र में बनाए गए घरेलू सहायक के कमरों, ड्राइंग रूम व शौचालयों भी तोड़े। इस दौरान अवैध रूप से संचालित कई गेस्ट हाउस पर कार्रवाई करते हुए उनको सील किया गया है। इसके अलावा एस-9/21-22 स्थित भवन के बेसमेंट में संचालित आर्किटेक्ट कार्यालय को सील किया। एस-7/6, एस-9/20 और एमए-82 में स्टिल्ट क्षेत्र में अवैध रूप से बनाए गए घरेलू सहायक के रूम, ड्राइंग रूम व शौचालय को तोड़ा। टी-2/10 व एसआर-47 में स्टिल्ट में बने घरेलू सहायक के रूम को सील किया। एस-7/15 में भवन मालिक ने स्वयं अवैध निर्माण हटाकर नियमों का पालन किया। डीटीपी एन्फोर्समेंट की टीम ने लोगों को खुद ही अवैध निर्माण को हटाने के लिए कहा है, ताकि भवन मालिकों को कम नुकसान हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें