गुरुग्राम। शहर में सार्वजनिक परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराने वाली कई गुरुगमन सिटी बसों के दरवाजों में तकनीकी खराबी आ गई है। जिस कारण खुलने व बंद होने में परेशानी हो रही है। चालक द्वारा बटन दबाने के बाद काफी देर में दरवाजे खुलते व बंद होते हैं। ऐेसे में कई चालकों द्वारा सिटी बसों के दरवाजे खोलकर चलने को मजबूर हैं। जिस कारण बीच सड़क रफ्तार कम होते ही पर काेई भी नीचे उतर सकती है। करीब आठ से साल से गुरुग्राम के विभिन्न रूटों पर संचालित हो रही सिटी बसों में अब टूट-फूट की समस्या ज्यादा बढ़ गई है। कई सिटी बसों के दरवाजे के लॉक भी बिलकुल खराब हो गए हैं। जब बटन दबाकर बसों के दरवाजों को बंद किया जाता है तो कई बार बंद नहीं होते। जब बंद भी होते हैं तो गैप रह जाता है। ऐसे में चालक को दो-तीन बार बटन को दबाकर दरवाजे बंद करने पड़ते हैं। वहीं, मजबूरन कई बार चालक बस के दरवाजे भी बंद नहीं करते। ऐसे में जब किसी रेडलाइट या चौक पर बस खड़ी होती है तो दरवाजे खुले होने के कारण कोई भी सवारी बस से उतर जाती है या फिर बस में चढ़ जाती है। इससे सड़क पर हादसा होने की संभावना बनी रहती है। सिटी बसों के चालकों का कहना है कि डिपो में मेटिनेंस स्टाफ को बसों में आई खराबी के बारे में अवगत कराया जाता है, लेकिन सामान नहीं होने की बात कहकर दो-चार दिन में ठीक कहने की बात कही जाती है। ऐसे में मजबूरन चालकों को उन्ही बसों को चलाना पड़ता है।