गुरुग्राम में गुरु पूर्णिमा के मौके पर मंदिरों और विभिन्न आश्रमों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर मंदिरों में सुंदरकांड पाठ और भजन कीर्तन और गुरु पूजन किया गया।सिविल लाइंस स्थित घंटेश्वर मंदिर में गुरु पूर्णिमा के मौके पर सुंदर कांड का पाठ और भजन कीर्तन और गुरु पूजन का कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस मौके पर काफी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में भंडारे का भी आयोजित किया गया।