फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: पहली पसंद बनी सुकन्या समृद्धि योजना, मई में 700 लोगों ने किया निवेश

गुरुग्राम में बेटियों के उज्ज्वल और सुरक्षित भविष्य के लिए डाक घर की सुकन्या समृद्धि योजना जिले के लोगों की पहली पसंद बनती जा रही है। योजना के प्रति बढ़ते विश्वास का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मई माह में जिले के 700 लोगों ने अपनी बेटियों के नाम सुकन्या समृद्धि खाते में निवेश किया है। डाक विभाग के अधिकारियों के अनुसार ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में इस योजना को लेकर जागरूकता बढ़ी है, जिसके चलते लगातार नए खाते खोले जा रहे हैं। सुकन्या समृद्धि योजना बालिकाओं की शिक्षा और विवाह जैसे महत्वपूर्ण खर्चों को ध्यान में रखकर शुरू की गई है। इस योजना में 10 वर्ष तक की आयु की बालिका के नाम पर माता-पिता या कानूनी अभिभावक खाता खुलवा सकते हैं। वर्तमान में योजना पर 8.2 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दिया जा रहा है, जो चक्रवृद्धि आधार पर जुड़ता है। योजना के तहत खाताधारक एक वित्तीय वर्ष में न्यूनतम 250 रुपये और अधिकतम 1.50 लाख रुपये तक जमा कर सकते हैं। खाता 21 वर्ष में परिपक्व होता है, जबकि निवेश केवल 15 वर्ष तक करना होता है। इसके अलावा जमा राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80सी के तहत कर छूट का लाभ मिलता है। योजना में मिलने वाला ब्याज और परिपक्वता राशि भी पूरी तरह कर-मुक्त है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें