फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: बारिश के बाद सड़कों पर भरे पानी से कई सिटी बसें हुई खराब

गुरुग्राम में बारिश का मौसम में गुरुगमन सिटी बसों में ब्रेकडाउन की समस्या आ रही है। बीच रास्ते में सिटी बसों के खराब होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनको अन्य साधनों में सवार होकर अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में आए दिन करीब 15 से 20 बसें खराब होती हैं। ऐसे में सिटी बसों का मेंटेनेंस करने वाली कंपनी को काफी नुकसान हो रहा है। रविवार को महावीर चौक के पास पुलिस लाइन के आगे सिटी बस ब्रेकडाउन हो गई। ऐसे बस में सवार यात्रियों को बीच सफर में ही दूसरे वाहनों में सवार होना पड़ा। दोपहर को मेंटेनेंस कंपनी के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर बस को ठीक किया। खराब सिटी बस को ठीक करने में काफी समय लगा। बता दें कि जीएमसीबीएल की गुरुगमन सिटी बसें लो फ्लोर की हैं। सड़कों पर गड्ढे होने व बारिश के बाद जलभराव होने के कारण इन लो फ्लोर में बसों के इंजन व प्लग में पानी चला जाता है और प्लग में नमी आ जाती है। ऐसे में ब्रेकडाउन की समस्या होती है। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड (जीएमसीबीएल) द्वारा जिले में करीब 23 रूटों पर 150 सिटी बसों का संचालन किया जा रहा है। सामान्य दिनों में जहां 4 से 5 बसें ब्रेकडाउन होती हैं, वहीं, बारिश के दौरान रोजाना करीब 15 सिटी बसें ही खराब होती हैं। बसों में खराबी आने से वह अपने निर्धारित समय पर बस स्टॉपेज पर नहीं पहुंच पाती। वहीं, यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें