गुरुग्राम में बसई रोड पर सरस्वती पूजा समिति के सदस्यों ने रविवार को माता सरस्वती की विधिवत विदाई की। सड़क पर युवाओं की टोली ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय माहौल से भर दिया। नाचते-गाते भक्तों ने विसर्जन जुलूस निकाला और उल्लास के साथ मां सरस्वती की मूर्ति को विदा किया।