गुरुग्राम शहर के प्रमुख सदर बाजार में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से दुकानदारों और कारोबारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बाजार में जगह-जगह गंदगी और कूड़ा जमा होने के कारण ग्राहकों को भी दिक्कत हो रही है। सदर बाजार के कारोबारियों का कहना है कि बाजार का माहौल खराब होने से ग्राहक खरीदारी के लिए आने से कतरा रहे हैं, जिसका सीधा असर उनके कारोबार पर पड़ रहा है।