फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने दिलाई उमस से राहत, गुरुग्राम में ऑरेंज अलर्ट जारी

जितेंद्र सिंह Updated Tue, 21 Jul 2026 08:18 PM IST

मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में मंगलवार सुबह हुई बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से बड़ी राहत मिली। सुबह से रुक-रुककर हुई बारिश के कारण मौसम सुहाना हो गया और तापमान में भी अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई। पिछले कई दिनों से तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 32.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले दिनों के मुकाबले करीब 7 डिग्री कम रहा। इससे पहले अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ था। वहीं, न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले न्यूनतम तापमान भी 28 से 29 डिग्री के बीच दर्ज किया जा रहा था। बारिश के चलते सड़कों और बाजारों में लोगों ने राहत महसूस की। सुबह के समय ठंडी हवाएं चलने से मौसम और भी खुशनुमा हो गया। लंबे समय बाद लोगों को उमस से राहत मिली। मौसम विभाग ने 22 जुलाई तक गुरुग्राम में भारी बारिश की संभावना जताई है। इसे देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतें और जरूरत होने पर ही घर से बाहर निकलें। जलभराव वाले इलाकों और तेज बारिश के समय वाहन चलाते हुए विशेष सतर्कता बरतने की भी सलाह दी गई है। यदि आने वाले दिनों में अच्छी बारिश होती है तो तापमान में और गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से और अधिक राहत मिलने की उम्मीद है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें