गुरुग्राम पुलिस ने 25 जुलाई की शाम को विशेष अभियान चलाकर सड़कों पर शराब पीकर हंगामा करने वाले 228 लोगों को काबू किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ निवारक कानूनी कार्रवाई करके छोड़ा। पुलिस ने सभी आरोपियों को हिदायतें देकर छोड़ा है, ताकि वे भविष्य में इस तरह की आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त न हों। पुलिस ने बाजारों, मुख्य मार्गों, पार्कों, शराब के ठेकों के आसपास सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष जांच अभियान चलाया। गुरुग्राम की पूर्व जोन की पुलिस ने 78 लोगों, पश्चिम जाेन की पुलिस ने 73 लोगों, दक्षिण जोन की पुलिस ने 48 लोगाें और मानेसर जोन की पुलिस ने 29 लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करते हुए काबू किया। पुलिस ने सभी 228 लोगों को क्षेत्र के संबंधित पुलिस थानों में ले जाकर उनके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की।