फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: पुलिस आयुक्त ने ईआरवी गाड़ियों की जांच की, इमरजेंसी सेवाओं को बेहतर बनाने पर जोर

गुरुग्राम पुलिस आयुक्त कार्यालय में मंगलवार की शाम को पुलिस की ईआरवी गाड़ियों व उनके रिस्पांस टाइम का निरीक्षण किया। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने ईआरवी पर तैनात टीमों से पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। वहीं, ईआरवी गाड़ियों में रखे सामान का भी निरीक्षण किया। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने ईआरवी गाड़ियों द्वारा इमरजेंसी या सड़क दुर्घटना की हालत में पीड़ितों या घायलों को तुरंत प्राथमिक चिकित्सा सहित अस्पताल दाखिल करवाने वाली पूर्ण प्रक्रिया की भी जांच की गई। ईआरवी गाड़ियों में क्या-क्या सामान रखा है, इसके बारे में जानकारी ली। वहीं, किस सामान की गाड़ियों में जरूरत है, उसे भी जल्द उपलब्ध करवाने के लिए कहा गया है। ताकि किसी भी इमरजेंसी में ईआरवी गाड़ी तैयार रहे। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि सभी ईआरवी गाड़ियों का निरीक्षण किया गया है। गाड़ियों पर तैनात टीमों को जरूरी दिशा निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें