फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: द्वारका एक्सप्रेस-वे के पिलरों पर सजेगी रंगों की छटा, एनएचएआई ने शुरू किया सौंदर्यीकरण

गुरुग्राम। द्वारका एक्सप्रेसवे को अधिक आकर्षक और सुंदर बनाने की दिशा में भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने एक्सप्रेसवे के पिलरों पर पेंटिंग और सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत पिलरों पर आकर्षक कलाकृतियां, रंग-बिरंगी पेंटिंग और थीम आधारित चित्र बनाए जा रहे हैं, जिससे एक्सप्रेसवे का स्वरूप और अधिक मनमोहक दिखाई देगा। एनएचएआई द्वारा कराया जा रहा यह कार्य चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। इसके बाद द्वारका एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले यात्रियों को आधुनिक और आकर्षक दृश्य देखने को मिलेंगे, जिससे शहर की सुंदरता में भी इजाफा होगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें