फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद गुुरुग्राम बस अड्डा पर एक से दो फीट भरा पानी

गुरुग्राम। मंगलवार की दोपहर को हुई बारिश के बाद गुुरुग्राम बस अड्डा पर एक से दो फीट पानी भर गया। जिस कारण बस अड्डा पर आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, बस सेवाओं पर बहुत बुरा असर पड़ा है। परिसर में पानी भरा होने के कारण काफी यात्री अंदर नहीं पहुंच पा रहे थे। ऐसे में डिपो प्रबंधन ने कई बसों को अड्डा के गेट के पास ऊंचे स्थान पर बसों को खड़ी करके सवारियां बैठाने के लिए कहा गया। डिपो प्रबंधन की ओर से बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा सकी है। जिस कारण रोडवेज कर्मचारियों व यात्रियों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। मंगलवार को निर्धारित स्टैंड पर बसें नहीं लगने के कारण काफी यात्रियों को अपने गंतव्य की बसें नहीं मिल पा रही थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें