जीएमडीए सेक्टर-29 लेजर वैली पार्क में म्यूजिकल लेजर लाइट के साथ थ्री डी प्रोजेक्शन ऑफ वाटर बेस्ट स्क्रीन की शुरूआत करने जा रहा है। इसमें बाल हनुमान, रामायण, गुरु द्रोणाचार्य और हरियाणवी कल्चर आधारित वृत्तचित्र दिखाए जाएंगे। यहां पर एक साथ 100 लोग बैठकर शो का लुत्फ उठा सकेंगे। जीएमडीए की करीब 9 करोड़ खर्च कर रहा है। 25 एकड़ में बने पार्क के देखरेख की जिम्मेदारी जीएमडीए की है। इस पार्क लेजर लाइट शो का आयोजन होता था। जीएमडीए ने लेजर लाइट और साउंड सिस्टम के साथ थ्री डी प्रोजेक्शन आफ वाटर बेस्ट स्क्रीन का इंतजाम करा रहा है। यह सभी कार्य पूरे हो चुके हैं और अब 100 लोगों के बैठने के लिए कुर्सी लगाई जानी है। शो शुरू होने से पार्क में आने वालों की संख्या में और इजाफा हो जाएगा। लाइट एंड शो का हाल में ट्रायल भी किया गया। जल्द ही इसे लोगों के लिए शुरू किया जाएगा।