फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर की बचत योजना में निवेश दोगुना: वरिष्ठ नागरिकों का बढ़ा भरोसा, मई में 350 वरिष्ठ नागरिकों ने किया निवेश

सुरक्षित निवेश और नियमित आय की चाह रखने वाले वरिष्ठ नागरिकों के बीच डाकघर की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना तेजी से लोकप्रिय हो रही है। जिले में मई माह के दौरान 350 वरिष्ठ नागरिकों ने इस योजना में निवेश किया, जो पिछले वर्ष मई माह की तुलना में लगभग 100 प्रतिशत अधिक है। डाक विभाग के अधिकारियों का मानना है कि सरकार की गारंटी, आकर्षक ब्याज दर और तिमाही आधार पर मिलने वाले ब्याज के कारण लोगों का रुझान लगातार बढ़ रहा है। डाकघर की वरिष्ठ नागरिक बचत योजना भारत सरकार द्वारा 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के नागरिकों के लिए संचालित एक सुरक्षित निवेश योजना है। वर्तमान में इस योजना पर 8.2 प्रतिशत से 8.5 प्रतिशत तक आकर्षक ब्याज दिया जा रहा है। निवेशकों को ब्याज की राशि हर तीन महीने में सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है, जिससे उन्हें नियमित आय का लाभ मिलता है। डाक अधीक्षक गुलशन कुमार ने बताया कि इस योजना में न्यूनतम एक हजार रुपये और अधिकतम 30 लाख रुपये तक का एकमुश्त निवेश किया जा सकता है। योजना की अवधि पांच वर्ष निर्धारित है। परिपक्वता अवधि पूरी होने के बाद निवेशक चाहें तो इसे तीन वर्ष के लिए और बढ़ा सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें