फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में भूमि रिकॉर्ड सेवाओं में तेजी लाने के निर्देश

हरियाणा सरकार की राजस्व विभाग की वित्त आयुक्त सुमिता मिश्रा ने रविवार को राजस्व अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने भूमि रिकॉर्ड से जुड़ी सेवाओं में तेजी लाने और लंबित मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पेपरलेस रजिस्ट्री, म्यूटेशन, डिमार्केशन, भू-नक्शा और डिजिटल फसल सर्वे की प्रगति की समीक्षा हुई। गुरुग्राम जिले में 53,529 पेपरलेस रजिस्ट्रेशन टोकन में से 1,364 मामले लंबित हैं। म्यूटेशन के 2,88,105 इंतकाल में से 7,585 मामले लंबित पाए गए। भू-नक्शा में 5,53,827 प्लॉट के मुकाबले 4,58,724 दर्ज किए जा चुके हैं। डिजिटल फसल सर्वे के 2,37,009 आवंटित सर्वे में से 70,931 स्वीकृति के लिए लंबित हैं। सुमिता मिश्रा ने कहा कि राजस्व विभाग की सेवाओं का सीधा संबंध आम नागरिक के अधिकारों से है। उन्होंने अधिकारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही और समयबद्धता को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बैठक में मंडल आयुक्त रवि प्रकाश गुप्ता और डीसी उत्तम सिंह भी मौजूद थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें