गुरुग्राम में सोमवार देर रात और मंगलवार सुबह हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली। हालांकि कई निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति भी बनी रही। बारिश के मद्देनजर नगर निगम गुरुग्राम (एमसीजी) और गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) की टीमें संभावित जलभराव वाले स्थानों पर तैनात रहीं और पानी निकासी पर नजर रखी।