फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: एचटेट परीक्षा केंद्रों के लिए नौ रूटों पर लगाई गईं रोडवेज बसें

Rahul Kumar Tiwari Updated Sat, 04 Jul 2026 04:10 PM IST

गुरुग्राम। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा 4 व 5 जुलाई को आयोजित हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा-2026 (एचटेट) के लिए बनाए 22 केंद्रों तक अभ्यर्थियों को पहुंचाने के लिए नौ रूटों पर रोडवेज बसें लगाई गई हैं। शनिवार को लेवल-3 (पीजीटी) की परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित हुई। इन परीक्षा के विद्यार्थियों को बस अड्डा से केंद्रों तक पहुंचने व वापस लाने के लिए बसे भेजी गईं। वहीं, रविवार को लेवल-2 (टीजीटी) की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और लेवल-1 (पीआरटी) की परीक्षा दोपहर बाद 3 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित होगी। इन दोनों परीक्षाओं के लिए भी रोडवेज बसों को बस अड्डा से परीक्षा केंद्रों तक संचालित किया जाएगा। परीक्षा की ड्यूटी के लिए लगाई रोडवेज बसों के संचालन को लेकर कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं, ताकि बस अड्डा पर आने वाल अभ्यर्थियों को केंद्रों पर जाने वाली बसों के बारे में जानकारी दी जा सके। ---- वर्जन एचटेट परीक्षा देने आने वाले परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों के नौ रूट बनाए हैं, जिनसे सभी केंद्रों पर अभ्यार्थियों को लाने व ले जाने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को भी रोडवेज बसों को परीक्षा केंद्रों तक संचालन किया जाएगा। - गायत्री अहलावत, महाप्रबंधक, गुरुग्राम बस डिपो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें