फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurugram: NCR नहर से पानी चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग की टीम पर हमला, एसडीओ को धक्का, जेई पर कस्सी से वार

गुरुग्राम को पेयजल उपलब्ध कराने वाली एनसीआर नहर से पानी चोरी रोकने गई सिंचाई विभाग गुरुग्राम की टीम पर झज्जर जिलेa में हमला करने का मामला सामने आया है। कुछ लोगों ने एसडीओ, जेई और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की, सरकारी कार्य में बाधा डाली और जान से मारने का प्रयास किया। मांडौठी पुलिस चौकी ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सिंचाई विभाग के कार्यकारी अभियंता रविंद्र कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को एसडीओ यशपाल, जेई सौरभ, चालक और दो बेलदार नरेश व मोहन एनसीआर नहर पर नियमित गश्त और निरीक्षण के लिए निकले थे। जांच के दौरान टीम ने नहर से दो ट्रैक्टरों के माध्यम से पानी चोरी करते हुए लोगों को पकड़ा और उन्हें रोकने का प्रयास किया। एसडीओ यशपाल को नहर में धक्का दे दिया गया, जबकि घटना का वीडियो बना रहे जेई सौरभ पर कस्सी से हमला किया गया घटना के बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारियों में भय और रोष का माहौल है। रात के समय नहर की पेट्रोलिंग पुलिस के साथ की जाती है। 23 जुलाई को टीम नियमित निरीक्षण के तहत दिन में मौके पर गई थी और उस समय पुलिस साथ नहीं थी। कर्मचारियों का आरोप है कि जानलेवा हमले के बावजूद अब तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। आरोपियों के खुलेआम घूमने से कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना है और नहर की नियमित पेट्रोलिंग भी प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें