गुरुग्राम में दिवाली के बाद से शहर की हवा खराब श्रेणी में बनी हुई है। साथ ही सेक्टर 77 में कूड़े के ढेर में लगी आग ने आसपास के इलाके को गैस चेंबर में बदल दिया है। प्रदूषित हवा के कारण लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है और हवा में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार शुक्रवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स 219 दर्ज किया गया, जबकि मानेसर में यह 280 तक पहुंच गया।