फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: चार अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई

राहुल तिवारी Updated Fri, 12 Dec 2025 07:11 PM IST

गुरुग्राम जिला नगर योजनाकार विभाग की प्रवर्तन शाखा ने दो दिन में चार अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिसबल भी मौजूद रहा। डीटीपीई अमित मधोलिया ने बताया कि गांव बोहडाकलां के राजस्व एरिया में विकसित हो रहीं दो अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई शुक्रवार को की गई। उन्होंने बताया कि गांव बोहड़ाकलां में लगभग चार एकड़ में फैली एक अवैध कॉलोनी में तोड़फोड़ अभियान चला, जिसमें पांच औद्योगिक शेड/भवन, दो दुकानें, छह डीपीसी और चहारदीवारी को ध्वस्त कर दिया गया है। वहीं गांव बोहड़ाकलां में लगभग तीन एकड़ में फैली एक अन्य अवैध कॉलोनी में कार्रवाई की गई, जिसमें पांच डीपीसी और एक निर्माणाधीन भवन को ध्वस्त कर दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें