कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शहरी पंकज डावर ने कहा कि बीजेपी सरकार की नाकामियों का नरक अगर किसी को देखना है तो विष्णु गार्डन आ सकते हैं। विष्णु गार्डन विष गार्डन बन चुका है। रविवार को विष्णु गार्डन में लोगों के बुलावे पर वहां की समस्या देखने पहुंचे पंकज डावर ने कहा कि हकीकत में ही बीजेपी सरकार ने गुड़गांव को नरक बना दिया है। बीजेपी के जो नेता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाकर गुरुग्राम के विकास पर बात कह रहे थे, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। यहां की गलियों में कई महीने से गंदा पानी सड़ रहा है। वहीं, कांग्रेस जिलाध्यक्ष (ग्रामीण) वर्धन यादव की अगुवाई में कार्यकर्ताओं और सेक्टर-46 आरडब्ल्यूए ने टूटी सड़कों को पैचवर्क कराकर भाजपा सरकार और नगर निगम की पोल खोल दी।