सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में बुधवार को तीन दिन बाद खुलने के कारण ओपीडी में भीड़ रही। खासतौर से कुत्ते के काटने के मामलों में तेजी देखी गई। लंबे इंतजार के चलते बुधवार को वैक्सीनेशन के लिए भारी भीड़ जमा हो गई। जिन लोगों ने पंजीकरण कराया, उन्हें इंजेक्शन के लिए अगले दिन आने को कहा गया। अस्पताल प्रशासन ने बुधवार को करीब 190 लोगों को कुत्ते का इंजेक्शन लगाया गया। बाकी मरीजों को अगले दिन सुबह आने के लिए कहा गया। सुबह से ही अस्पताल की फार्मेसी और पंजीकरण काउंटर पर भी दिनभर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। इसके अलावा भीड़ के चलते कुछ लोगों को कुत्ते का इंजेक्शन लगाने के लिए इमरजेंसी में भेजा गया।