फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपती-जलती गर्मी में बेजुबानों का भी रखें ध्यान, हीट स्ट्रोक के शिकार पक्षियों को देखें तो करें ये उपाय

तापमान का पारा 40 से 42 और गर्म हवाओं मनुष्यों के साथ पशु पक्षियों की भी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। गुरुग्राम के सदर बाजार स्थित जैन पक्षी अस्पताल में रोजाना 12-13 पक्षी हीट स्ट्रोक, डायरिया जैसी गर्मी जनित तकलीफों के शिकार होकर आ रहे हैं। अस्पताल में पक्षियों की देखरेख करने वाले विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार ने कहा कि पक्षियों को हीट स्ट्रोक से बचाने के लिए अपने घरों की छतों पर छायादार जगह पर मिट्टी के बर्तन में पानी और दाना रखें। यह पानी रोजाना बदलें। दाना-पानी साफ होना जरूरी है। खराब भोजन से पक्षियों को डायरिया हो सकता है। एनिमल वेलफेयर डॉक्टर्स फोरम के अध्यक्ष डॉ. एसपी गौतम के अनुसार गर्मी के कारण कुत्तों के काटने की घटनाएं भी होती हैं। अपने आस-पास के लावारिस पशुओं के लिए भी छायादार जगह पर साफ पानी जरूर रखें, ताकि प्यास से बैचेन होकर वे लोगों को काटने पर विवश नहीं हों।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें