सोहना रोड स्थित सिग्नेचर ग्लोबल डैक्सिन एक्स फैक्टर सोसाइटी के गेट पर स्विफ्ट कार में स्टंट करने के मामले में भोंडसी पुलिस ने बृहस्पतिवार को तीन आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को जांच में शामिल करके जमानत पर छोड़ दिया है। स्टंट करने में प्रयोग की गई कार को भी पुलिस ने आरोपियों से बरामद किया है।