फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन की बारिश में गड्ढों में तब्दील हुई बसई रोड, द्वारका एक्सप्रेसवे की राह मुश्किल

गुरुग्राम। तीन दिन की बारिश के बाद शहर की प्रमुख बसई रोड की हालत और खराब हो गई है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं। कई स्थानों पर जलभराव के कारण यातायात भी प्रभावित हो रहा है। शहर से द्वारका एक्सप्रेसवे तक पहुंचने वाली इस सड़क पर वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पुराने शहर से द्वारका एक्सप्रेसवे जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग बसई रोड का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, यह सड़क पिछले कई महीनों से जर्जर हालत में है। कुछ समय पहले जीएमडीए की ओर से सड़क पर पैचवर्क कराया गया था। तीन दिन हुई बारिश के बाद कई स्थानों पर सड़क फिर से उखड़ गई और गड्ढे बन गए हैं। भूतेश्वर मंदिर से शुरू होने वाली बसई रोड पर पटौदी चौक के आसपास भी सड़क की हालत खराब है। इसके आगे फिरोज गांधी कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी और आंबेडकर नगर के पास सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं। अस्पताल के पास स्थिति सबसे ज्यादा खराब है। सेक्टर-10 को जोड़ने वाली सड़क भी करीब दो-तीन महीने पहले बनाई गई थी, लेकिन बारिश के बाद वहां भी गहरा गड्ढा हो गया है। द्वारका एक्सप्रेसवे जाने के तीन रास्ते, सभी पर परेशानी शहर से द्वारका एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए लोगों के पास मुख्य रूप से दौलताबाद आरओबी, सेक्टर-9 और बसई रोड के रास्ते हैं। दौलताबाद आरओबी पर अक्सर जाम की स्थिति रहती है। सेक्टर-9 की सड़क भी कई स्थानों पर खराब है और वाहनों का दबाव अधिक होने से यहां जाम लगा रहता है। वहीं, बसई रोड के जर्जर होने के कारण लोग इस रास्ते का इस्तेमाल करने से भी बच रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें