फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में शस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में प्रत्येक वर्ष विजयदशमी पर शस्त्र पूजन और पथ संचलन का आयोजन परिषद पार्षद राधेश्याम मक्कड़ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर पटौदी के आश्रम हरि मंदिर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के काफी संख्या में स्वयंसेवक एकत्रित हुए। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रुप में जिला कार्यवाह चरत,पटौदी नगर कार्यवाह रणजीत सिंह,जिला संयोजक विश्व हिंदू परिषद मानेसर राजेन्द्र यादव,उप नगरवाह जोगेंद्र व अमरदीप सहित काफी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे। इस मौके पर आश्रम हरि मंदिर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान शस्त्र पूजन किया गया और उसके उपरांत पटौदी नगर भर में पथ संचलन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें