सुरुचि साहित्य कला परिवार की ओर रविवार को सीसीए ऑडिटोरियम में संगीत संध्या का आयोजन किया गया I एक शाम संगीत के नाम कार्यक्रम में अंजना अरोड़ा की सुरमयी प्रस्तुति ने श्रोताओं को 2 घंटे बांधे रखा I तबले पर सतीश हारमोनियम पर मिथिलेश, सारंगी पर कमाल खान और सितार पर मानवी के संगत ने कार्यक्रम मे चार चांद लगा दिए I नवोदित गायक मानस के शास्त्रीय गायन को श्रोताओं ने खूब पसंद किया I