पटौदी के रणसिका गांव में बृहस्पतिवार रात को एक लगन समारोह एलईडी लाइट में खराब होने से गुस्साए दूल्हे ने अपने साथियों के साथ मिलकर इलेक्ट्रिशियन पर गोली चला दी। पहली गोली चलने से वह बच गया लेकिन हमलावरों का इससे गुस्सा शांत नहीं हुआ। जान बचाने के लिए भाग रहे इलेक्ट्रिशियन पर दोबारे से गोली चलाई गई। वो गोली उनकी कमर पर लगी और वह वहीं पर गिर गए। वहां पर मौजूद लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया ,जहां पर पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के ससुर की शिकायत पर पटौदी थाना पुलिस ने दुल्हा अमनदीप और साहिल को नामजद कर लिया है। अपराध शाखा फर्रुखनगर टीम ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान बसई गांव निवासी हर्ष के रूप में हुई है। । मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के जिला मथुरा के अलीपुर गांव निवासी बरकत के रूप में हुई है।