फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: स्विट्जरलैंड में बनाई फर्जी बेटे के नाम से जीपीए, लंदन से दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही आरोपी गिरफ्तार

अमेरिका में रह रहे एनआरआई दंपति के दो प्लॉट को धोखाधड़ी से बेचने के मामले में पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपी को सोमवार रात को दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है। एनआरआई दंपति के प्लॉट बेचने के लिए गिरोह ने स्विट्जरलैंड में फर्जी बेटा बनाकर जीपीए बनाने और फ्रांस देश से दंपति के पासपोर्ट तक बनवा लिए थे। गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान गिरफ्तार हुए आरोपी की पहचान पंजाब के जिला नवांशहर के हयातपुर रुड़की गांव निवासी लखविंदर सिंह के रूप में हुई। आरोपी का वीजा खत्म होने पर लंदन से उसे वापस भेजा गया था। गुरुग्राम पुलिस पहले से ही केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर आरोपी को पकड़ने की कोशिश कर रही थी। पीड़ित की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा-एक ने मामले की जांच की थी। अब सदर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पीड़ित ने ई-मेल से पुलिस आयुक्त से इस मामले की शिकायत दी थी। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह यूनाइटेड स्टेट ऑफ अमेरिका में रहते हैं। उनके और उनकी पत्नी के नाम से दो प्लॉट सेक्टर-31 में है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें