फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडरपास में तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो सवार युवक हुए घायल

एंबियंस मॉल के पास अंडरपास में तेज रफ्तार व अनियंत्रित कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक गिर गई और उस पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य वाहन चालकों ने बाइक सवारों को उठाया और पास के निजी अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया। इस हादसे को लेकर रविवार की शाम तक कोई शिकायत नहीं आई थी। अंडरपास में अनियंत्रित कार द्वारा बाइक को टक्कर मारने का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि काले रंग की कार की गति इतनी ज्यादा थी कि कार पहले चक्कर काटते हुए पूरी घूम जाती है। इसके बाद कार का पिछला हिस्सा एक बाइक से टकरा जाता है। यह वीडियो पीछे दूसरी कार के डैश केम में रिकॉर्ड हुआ है। बाइक तय रफ्तार में अंडरपास में चल रही थी। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर सवार दो युवक हवा में उछलकर सड़क पर गिर गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टकराने की तेज आवाज हुई और कार भी अनियंत्रित होकर कई चक्कर काटने के बाद रूक गई। यह हादसा शुक्रवार की रात के समय का बताया जा रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें