फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाई-स्पीड आइस स्केटिंग: गुरुग्राम के 11 होनहारों ने मारी राष्ट्रीय टीम में बाजी

जिले के 11 होनहार खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय हाई-स्पीड आइस स्केटिंग प्रतियोगिता के लिए हरियाणा टीम में हुआ है। यह सभी खिलाड़ी जिले के गुरुग्राम रोलर्स इंडियन क्लब में प्रशिक्षण लेते हैं। चयनित खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतने की चुनौती पेश करेंगे। प्रतियोगिता के लिए चयनित खिलाड़ियों में क्रिदय मनचंदा, रुद्रांशी, तनिष्का जिंदल, आर्या सैनी, सुप्रतीक, आरव सिंघल, अद्वित्या यादव, स्तुति, जय यादव, कृष्णा राठौड़ और तनिष शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों ने लगातार मेहनत और उत्कृष्ट प्रदर्शन के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें