फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम: सेक्टर-79 की जर्जर सड़क से 10 हजार लोग परेशान, स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर भी खतरा

गुरुग्राम के सेक्टर-79 की 24 मीटर चौड़ी सड़क की खराब हालत से इलाके के करीब 10 हजार लोग रोजाना परेशान हो रहे हैं। सड़क पर गड्ढे होने के कारण वाहन चालकों, पैदल चलने वालों और स्कूली बच्चों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। मैप्सको माउंटविले सोसाइटी के आरडब्ल्यूए के पूर्व प्रधान धीरेंद्र सिंह ने बताया कि इस सड़क का इस्तेमाल मैप्सको माउंटविले, सिग्नेचर ग्लोबल और एम3एम की सोसायटी के हजारों निवासी करते हैं। सड़क पर हर पांच से दस मीटर की दूरी पर गड्ढे बने हुए हैं, जिससे लोगों का सुरक्षित आवागमन मुश्किल हो गया है। बरसात के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि इसी सड़क पर एक निजी स्कूल भी स्थित है, जहां करीब तीन हजार बच्चे पढ़ते हैं। रोजाना स्कूल बसों, अभिभावकों और बच्चों को इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। खराब सड़क के कारण दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें