छज्जूपुर गांव में कार सवार युवकों ने दोस्तों के साथ जा रहे युवक का अपहरण कर लिया। परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर थाने पर हंगामा किया। छज्जूपुर गांव निवासी वंश भारद्वाज ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम को मेरा भाई तुषार भारद्वाज (22) अपने दोस्त हर्ष भारद्वाज व लालू शर्मा के साथ हरियाणा के गुरुग्राम से आए एक युवक से मिलने के लिए जा रहा था। वह बीच रास्ते पर पहुंचा, इसी बीच लग्जरी कार आकर रुकी, उससे पांच छह युवक उतरे और जबरन हर्षित भारद्वाज कार में डाल कर अपने साथ ले गए। यह देख उसके दोस्तो ने इसकी सूचना परिजनों व ग्रामीणों को दी। ग्रामीणों ने करीब दस किलोमीटर तक कार का पीछा किया, लेकिन कार सवार युवक फरार होने में कामयाब रहे। परिजनों ने इसकी पुलिस चौकी में तहरीर दी, आरोप है कि दो दिन तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। शनिवार को थाने पहुंच कर परिजन व ग्रामीण थाने पहुंचे और थाने में हंगामा किया। आरोप है कि पुलिस जान बुझकर लापरवाही बरत रही है। थाना प्रभारी ने हंगामा कर रहे लोगों को रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन देकर शांत कराया। भाई वंश के कुछ लोगों को नामजद कराते तहरीर दी है। एसीपी लिपि नगायच ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस की टीम युवक की तलाश में लगी है।