ईद उल फितर का पर्व आज ईद की नमाज के साथ धूम धाम से मनाया जा रहा है। गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा, मेरठ समेत वेस्ट यूपी के सभी जिलों में सुबह से ही ईदगाह और अन्य मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की जा रही है। गाजियाबाद की डासना मस्जिद में नमाजियों ने ईद की नमाज अदा की।