फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियााबाद में निशुल्क कैंसर जांच, परामर्श शिविर में जांच कराती महिलाएं

गाजियाबाद में इंदिरापुरम के शिप्रा रिवेरा सोसायटी में रविवार को निशुल्क कैंसर जांच व परामर्श शिविर लगाया गया। इस शिविर का उद्देश्य समाज में कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने व समय पर जांच और उपचार को प्रोत्साहित करना है। शिविर में आस पास की सोसायटी की महिला और पुरुषों ने भाग लेकर ब्रेस्ट कैंसर, ओरल कैंसर व सर्वाइकल कैंसर की निशुल्क जांच व विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। शिविर के दौरान लोगों को कैंसर के लक्षण, जोखिम कारकों, बचाव के उपाय और समय पर जांच कराकर जल्द निदान के महत्व के बारे में भी विस्तार से जागरूक किया गया। विशेषज्ञों ने बताया कि प्रारंभिक अवस्था में कैंसर की पहचान होने पर उपचार की सफलता की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें