सेक्टर 9 स्थित किसान चौक के पास मुख्यमार्ग पर सीवर ओवरफ्लो होने से राहगीरों व स्थानीय लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी रवि ने बताया कि स्थिति यह हो गई है कि सुबह के समय लोगों की आवाजाही बहुत प्रभावित होती है। दुर्गंध की वजह से स्थानीय दुकानदारों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तीन दिन पहले नगरनिगम से शिकायत करने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ है।