ओम सन पब्लिक स्कूल की स्पोर्ट्स अकादमी क्रीड़ास्थल पर शुक्रवार को उत्साह और जोश से भरी रस्साकशी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण फाइनल मुकाबला रहा, जिसमें दर्शकों और प्रतिभागियों का उत्साह चरम पर था। कड़े मुकाबले के बाद कक्षा 11 कॉमर्स की टीम ने विजयी स्थान हासिल किया।