गाजियाबाद के सेक्टर-10 स्थित आवासीय इमारत में निर्मित दुकानों पर आवास विकास परिषद की टीम ने सीलिंग की कार्रवाई की। अधिकारियों ने बताया कि ग्राउंड फ्लोर पर दो कमरों का फ्लैट आवंटित था। इस फ्लैट के दूसरे खरीदार ने यहां दुकानें बना दी थीं, जिसकी शिकायत पर टीम ने कार्रवाई की है।